पंचायती राज व्यवस्था ही ग्रामीण विकास की सशक्त आधारशिला है — श्रीमती कीर्ति नायक

पाटन। पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने समस्त क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला है, जो ग्रामीण स्तर पर जनभागीदारी को सशक्त बनाते हुए विकास की दिशा निर्धारित करती है। यह प्रणाली ग्राम स्तर पर शासन को मजबूत करने एवं आमजन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सशक्त कड़ी हैं, जहां से विकास की वास्तविक नींव रखी जाती है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे पंचायत के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने गांव एवं क्षेत्र के विकास में सहयोग प्रदान करें।

अंत में उन्होंने पुनः सभी को पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए क्षेत्र के निरंतर विकास एवं समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *