तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव भरर में 25 से ,भव्य कलश यात्रा के साथ विशाल महिला सम्मेलन में जुटेंगे हजारों सामाजिकजन

( 15 जोड़ो का सामूहिक विवाह होगा, वर वधू को आशीष देने मुख्यमंत्री साय,पूर्व मुख्यमंत्री बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव, सांसद बघेल सहित जनप्रतिनिधि व समाजसेवी होंगे शामिल )

जामगांव आर । तहसील साहू संघ पाटन द्वारा भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती 25 अप्रैल को ग्राम भरर में तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन को लेकर साहू समाज ने शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया, कार्यक्रम स्थल में पत्रकारवार्ता ली गई, जिसमें तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने बताया 23 वां वर्ष का यह आयोजन तहसील साहू संघ पाटन, परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव आर तथा स्थानीय साहू समाज भरर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 25 अप्रैल को दोपहर 2 बजे 1010 मंगल कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके पश्चात शाम 4 बजे सामूहिक आरती, अतिथि स्वागत एवं चूलमाटी की रस्म आयोजित होगी। इस दिन के सायं को महिला सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू, अध्यक्षता प्रदेश महिला संयोजिका दिव्या कलिहारी तथा विशिष्ट अतिथियों में चंद्रिका साहू, मंजू साहू, ललेश्वरी साहू, दामिनी साहू, सरपंच कौशल्या साहू उपस्थित रहेंगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, उपाध्यक्ष डुलेश्वर साहू,पूर्व अध्यक्ष गंगादीन साहू,पारखत साहू, किशन हिरवानी, नारद साहू,महासचिव महेन्द्र साहू, परमानंद साहु, रूपचंद साहू, संतोष साहू, डॉ रामनाथ साहू, छबिलाल साहू, डॉ सुरेश साहू,ईश्वर साहू ,बेनीराम साहू, अगेश्वर साहू, त्रिवेणी साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • सीएम साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल नव दाम्पति को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे

दूसरे दिन 26 अप्रैल को प्रातः 10 बजे मां कर्मा की महाआरती एवं वैवाहिक संस्कार प्रारंभ होंगे। दोपहर 12 बजे कर्मा महोत्सव, दानवीर भामाशाह जयंती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। दोपहर 2 बजे बारात स्वागत एवं पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया जाएगा, जिसमें महंत पंचम दास साहेब शास्त्रीय द्वारा वैदिक विधि से विवाह रस्म सम्पन्न कराया जाएगा। कर्मा महोत्सव समारोह (दोपहर 12 बजे) में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रमुख अतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में राजेश साहू, सुनील साहू, शशिकांत साहू एवं कृष्णा साहू शामिल रहेंगे। दोपहर 3 बजे आयोजित आशीर्वाद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा प्रमुख अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल तथा विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक दयाराम साहू, दीपक साहू, जितेंद्र साहू, जिपस कल्पना नारद साहू, जनपद सदस्य रामकुमार चन्द्राकर भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *