पाटन ब्लॉक के पंजीकृत किसानों को हो रही परेशानी सौंपा ज्ञापन

पाटन।विकासखण्ड में दलहन,तिलहन खरीदी के लिए पाटन सोसायटी को उपार्जन केन्द्र बनाना गया है।खरीदी 1अप्रैल से प्रारंभ किया गया था।लेकिन आज 21 अप्रैल हो गया।विगत 20 दिनो तक पाटन उपार्जन केन्द्र में खरीदी नहीं हुआ, जिससे पंजीकृत किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नियमित रूप से खरीदी किया जावे।अन्यथा किसान साथी एवं कांग्रेस पार्टी उपार्जन केन्द्र स्थल में धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के खिलाफ आंदोलन प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जाएंगे।
खरीफ फसल में किसानों को खाद एवं बीज अग्रिम देय प्रतिवर्ष होते आ रहा था।लेकिन इस वर्ष शासन एवं प्रशासन के द्वारा यह व्यवस्था में विलंब किया जा रहा है।व्यवस्था ठीक से नहीं होने से किसानों को खरीफ फसल की तैयारी में निश्चित ही विलंब एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों एवं कांग्रेस पार्टी ने अनुविभागीय अधिकारी लवकेश ध्रुव को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द निराकरण करने की गुहार लगाई।
इस दौरान अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि ज़िप दुर्ग,देवेंद्र चंद्रवंशी जिला पंचायत सदस्य,दिनेश साहू जनपद सदस्य,देवकुमार निषाद उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,महेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस,गोपाल देवांगन मंडल अध्यक्ष,सोहन जोशी,भूपेंद्र बघेल,कपूर साहू,युगलकिशोर आडील राजप्रधान,कमलेश नेताम,नीरज सोनी,मनोज कुर्रे,नरेंद्र साहू,दुजराम साहू,फुलेश्वर साहू,अरुण साहू,दिनेश शर्मा,बंशी कुंभकार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *