पाटन। ग्राम पतोरा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में सरपंच भुनेश्वर साहू ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव बेहतर पोषण से ही मजबूत होती है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे बच्चों के खान-पान में हरी सब्जियां, दाल, फल और पोषक तत्वों से भरपूर आहार शामिल करें। साथ ही गर्भवती एवं धात्री माताओं को विशेष रूप से संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय उपलब्ध खाद्य सामग्री से पौष्टिक भोजन बनाने की विधि भी बताई और कुपोषण से बचाव के उपाय समझाए। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और पोषण संबंधी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर सुपरवाइजर तिलोत्तमा मोटघरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इंदिरा साहू,जमुना ठाकुर,हेमलता सोनवानी, अहिल्या साहू, भारती साहू,तेशवरी जोशी,आंगनवाड़ी सहायिका मंजू ठाकुर ,हेमलता चांदने,पुष्प लता कौशल, खिलेश्वरी कौशल ,धनेश्वरी साहू ,राजकुमारी, सरस्वती साहू, योगेश्वरी साहू, वीणा साहू ,भानुमति ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।
ग्राम पतोरा के आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा: महिलाओं को संतुलित आहार व स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
