घरेलू विवाद में पति की हत्या करने वाली महिला आरोपी को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

▪️ घरेलू विवाद के दौरान आवेश में आकर महिला द्वारा पति पर सिलबट्टे से हमला कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया
▪️ घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया
▪️ प्रकरण में धारा 103 BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया
▪️ घटना में प्रयुक्त सामग्री जप्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 19.04.2026 की रात्रि में थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पारा कैम्प 02 भिलाई से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला द्वारा अपने पति की हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना छावनी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि मृतक डोमन लाल साहू एवं उसकी पत्नी हीरामणि साहू के मध्य पूर्व से घरेलू विवाद होता रहता था।

दिनांक 19.04.2026 को भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिस दौरान आवेश में आकर आरोपी हीरामणि साहू द्वारा सिलबट्टे से अपने पति के सिर पर प्रहार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मामले में अपराध क्रमांक 248/2026 धारा 103 BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
▪️घटना का कारण :
घरेलू विवाद

▪️घटनास्थल :
दुर्गा पारा, कैम्प 02 भिलाई, थाना छावनी क्षेत्र

▪️आरोपी का नाम :

  1. हीरामणि साहू

▪️जप्त सामग्री :

  1. घटना में प्रयुक्त सिलबट्टा
    ▪️सराहनीय भूमिका :
    उक्त कार्यवाही में थाना छावनी की पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई रही, जिसमें थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

▪️दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पारिवारिक या घरेलू विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें एवं विवाद का समाधान विधिक माध्यमों से करें। किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

—0000—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *