अक्षय तृतीया पर सुख-समृद्धि और नई शुरुआत का संदेश — जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने समस्त क्षेत्रवासियों को पावन पर्व अक्षय तृतीया (अक्ती) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया भारतीय संस्कृति का अत्यंत शुभ एवं पवित्र पर्व है, जो समृद्धि, सौभाग्य और नई शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन दान, पुण्य और सत्कर्मों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर किए गए कार्य अक्षय फल प्रदान करते हैं और समाज में सुख-समृद्धि का संचार करते हैं।

श्रीमती नायक ने सभी नागरिकों से अपील की कि इस शुभ अवसर पर आपसी भाईचारा, सहयोग और सद्भावना को और मजबूत करें तथा जरूरतमंदों की सहायता कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करें।

उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *