संदीप बन्छोर ने सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा के नव-नियुक्त जिला संयोजक के रूप में पदभार के उपरांत जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक से किया सौजन्य भेंट

दुर्ग,,,संदीप बन्छोर ने सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा के नव-नियुक्त जिला संयोजक के रूप में पदभार के उपरांत जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक से किया सौजन्य भेंट

भारतीय जनता पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के नव-नियुक्त जिला संयोजक संदीप बन्छोर ने अपनी नियुक्ति के उपरांत आज दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं जिला महामंत्री दिलीप साहू से सौजन्य भेंट कर उनका आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक पवन निषाद, प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र डडसेना प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश सिन्हा, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष तेखन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार एवं राजेश राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

नव-नियुक्त जिला संयोजक संदीप बन्छोर ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाते हुए सैनिक प्रकोष्ठ को सशक्त किया जाएगा तथा पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं जिला महामंत्री दिलीप साहू ने संदीप बन्छोर को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *