भक्त माता कर्मा जयंती पर महुदा में समाज को मिली सौगात, वाटर कूलर किया गया प्रदान


पाटन। भक्त माता कर्मा जयंती की 1010वीं जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत महुदा में जनपद मद से स्थानीय साहू समाज महुदा को वाटर कूलर प्रदान किया गया। इस पहल से समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती दामिनी राकेश साहु, सरपंच रेणुका गजेन्द्र, उपसरपंच दानी साहु सहित समस्त पंचगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय साहू समाज झीट की अध्यक्ष गायत्री साहू एवं स्थानीय साहू समाज महुदा के अध्यक्ष प्रद्युम्न साहु सहित समाज के अन्य सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कर्मा जयंती के इस विशेष अवसर पर समाज को मिली इस सौगात से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास को गति देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *