- करोड़ों के अवैध कारोबार का खुलासा, सोशल मीडिया के जरिए चला रहे थे सट्टा नेटवर्क
दुर्ग। जिले में ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जामुल पुलिस ने संगठित सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक के जरिए करोड़ों रुपए का अवैध कारोबार संचालित कर रहे थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना जामुल क्षेत्र के सुंदर विहार कॉलोनी फेस-2, नालंदा स्कूल के पीछे एक किराए के मकान में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ड्रैगन टाइगर, अंदर-बाहर, तीन पत्ती, टेनिस, फुटबॉल और रूलेट जैसे खेलों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। वे इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को जोड़कर आईडी उपलब्ध कराते थे और मोबाइल व लैपटॉप के जरिए सट्टा खिलाते थे।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह अलग-अलग सिम कार्ड और म्यूल बैंक खातों के जरिए लेन-देन को छिपाने का प्रयास करता था। प्रारंभिक जांच में प्रतिदिन 3 लाख से 7 लाख रुपए तक के ट्रांजैक्शन सामने आए हैं, जबकि पूरे नेटवर्क में करोड़ों रुपए के अवैध कारोबार की आशंका जताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 लाख रुपए नकद, 16 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 15 एटीएम कार्ड, 7 बैंक पासबुक, वाई-फाई उपकरण और लेन-देन से संबंधित रजिस्टर जब्त किए हैं।
इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 185/2026 के तहत धारा 318(4) BNS एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 और 8 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
👉 पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी जानकारी की सूचना तुरंत पुलिस को
