पतोरा में गांजा बेचने की फिराक में 2 आरोपी गिरफ्तार, 2.97 किलो गांजा सहित बाइक व मोबाइल जब्त

उतई। दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उतई पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को 2.975 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटर सायकल एवं 03 मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2,40,000 रुपये आंकी गई है।
दिनांक 19 मार्च 2026 को थाना उतई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पतोरा तालाब पार क्षेत्र में दो व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा रखकर ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.975 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त मादक पदार्थ को अवैध रूप से विक्रय हेतु रखना स्वीकार किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 20(ख) NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। साथ ही अन्य संबंधित व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
घटना का कारण :
अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा का विक्रय
घटनास्थल :
ग्राम पतोरा तालाब पार, थाना उतई, जिला दुर्ग
आरोपी :
मिलेश कुमार प्रजापति (26 वर्ष), निवासी दीपशिखा स्कूल के पास, ग्राम पतोरा
नंद कुमार यादव (36 वर्ष), निवासी हथखोज पारा उतई
जप्त सामग्री :
गांजा – 2.975 किलोग्राम (कीमत 1,50,000/- रुपये)
मोटर सायकल सुपर स्पलेण्डर (कीमत 60,000/- रुपये)
03 नग मोबाइल (कीमत 30,000/- रुपये)
कुल कीमत – 2,40,000/- रुपये
सराहनीय भूमिका :
इस कार्यवाही में निरीक्षक महेश ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, ध्रुवनारायण चन्द्राकर, दिलीप सिदार एवं जी. जगमोहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग करें और इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नशे से दूर रहकर समाज को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *