चैत्र नवरात्रि और नववर्ष पर राकेश ठाकुर ने किया सुख-समृद्धि की कामना

दुर्ग। हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
राकेश ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मां दुर्गा की असीम कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता का वास हो। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और सकारात्मकता लेकर आता है।
उन्होंने आगे कहा कि इस शुभ अवसर पर हमें समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भावना को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। ऐसे त्योहार हमें एकजुट होकर सामाजिक समरसता को बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *