भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने दी हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की बधाई


पाटन/जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हिन्दू नववर्ष हमारे समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और नव ऊर्जा का प्रतीक है, वहीं चैत्र नवरात्रि माता शक्ति की उपासना का पावन पर्व है।
श्री साहू ने कहा कि यह दोनों पर्व हमें सत्य, धर्म और सकारात्मकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कामना की कि यह नववर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे।
उन्होंने आगे कहा कि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर सभी लोग आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *