भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने भक्त माता कर्मा जयंती की दी बधाई


पाटन। भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने साहू समाज की अधिष्ठात्री भक्त माता कर्मा की जयंती के अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं समाज के सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भक्त माता कर्मा त्याग, भक्ति और सेवा की प्रतीक थीं। उनका जीवन समाज को सद्भाव, परिश्रम और धार्मिक आस्था के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को संगठित और सशक्त बनाया जा सकता है।
कमलेश साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा जयंती समाज के लिए गर्व और श्रद्धा का पर्व है। इस अवसर पर सभी लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज की एकता व प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *