गोसाई फाउंडेशन के तत्वावधान में 15 मार्च को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

पाटन। छत्तीसगढ़ प्रांत स्तरीय गोस्वामी समाज महासभा सम्मेलन (वार्षिक अधिवेशन) के अवसर पर गोसाई फाउंडेशन द्वारा 15 मार्च 2026, रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्यालय गोस्वामी समाज भवन तरीघाट (पाटन) में आयोजित होगा।आयोजकों ने बताया कि शिविर में एकत्रित रक्त सिकल सेल और कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए NGO संस्था के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रक्तदाताओं को हेलमेट भी प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम के आयोजन में गोसाई फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री गणेश भारती एवं ग्राम तरीघाट (पाटन) के उपसरपंच प्रकाश गिर गोस्वामी सहित समस्त गोस्वामी समाज का सहयोग रहेगा।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान शिविर में भाग लेकर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *