पाटन। झेरिया धोबी समाज पाटन राज का वार्षिक अधिवेशन 15 मार्च को ग्राम लोहरसी (तर्रा) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कलश यात्रा एवं नगर भ्रमण के साथ होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाटन विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु निर्मलकर करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, जनपद सदस्य उत्तम बघेल, ग्राम लोहरसी के सरपंच राकेश साहू सहित अन्य सामाजिक अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत, उद्बोधन तथा सामाजिक विषयों पर चर्चा के बाद भोजन का आयोजन किया जाएगा।
इसके पश्चात युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गजेंद्र यादव, स्कूल शिक्षा मंत्री, शामिल होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निज सहायक तुलसी कौशिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोसु राम निर्मलकर करेंगे।
समापन सत्र में अतिथियों के स्वागत एवं उद्बोधन के बाद प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा समाज के वरिष्ठ प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा।
उक्त जानकारी झेरिया धोबी समाज पाटन राज के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र निर्मलकर एवं मीडिया प्रभारी योगेश निर्मलकर ने दी।
झेरिया धोबी समाज पाटन राज का वार्षिक अधिवेशन 15 मार्च को ग्राम लोहरसी (तर्रा) में
