शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने नवाचार को प्राथमिकता दें शिक्षक – बीईओ देवांगन

शैक्षणिक अवलोकन पर केन्द्रित हो समन्वयक*- *बीईओ देवांगन* 

पाटन– विकास खंड अधिनस्थ समस्त प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को समृद्ध करने के साथ लक्षित दक्षता की समयबद्ध संप्राप्ति हो के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी डालेन्द कुमार देवांगन ने विकास खंड अंतर्गत समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों का एजेंडा वार मैराथन बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिया।
बैठक में शैक्षणिक चर्चाओ पर वन टू वन चर्चा करते हुए संकुल अधिनस्थ समस्त विद्यालयों में शासन द्वारा प्राप्त होने वाले समस्त योजनाएं शत-प्रतिशत पूर्ण कराना पहले प्राथमिकता में हो पर जोर दिया।
शैक्षणिक गुणवत्ता को एक सकारात्मक दिशा देने हेतु कक्षा 1 ली से ही अक्षर, मात्रा, छोटे- छोटे शब्द पठन, अंक, गणना पर समझ के साथ जोर देना सुनिश्चित करावें
कक्षा 3 री से 5 वी तक के समस्त अध्ययनरत विद्यार्थियों को धारा प्रवाह समझ के साथ हिंदी का पठन , गणित में 20 तक के पहाड़ा के साथ सामान्य गणितीय संक्रियाओं पर सहजता के साथ कार्य कर पाना एवं कक्षा 6 वी से 8 वी तक के सभी अध्ययनरत विद्यार्थियों को धारा प्रवाह समझ के साथ हिंदी एवं अंग्रेजी पढ़ने के साथ गणितीय संक्रियाएं व 25 तक पहाड़ा का वाचन सहजता के साथ कर पाए के लिए समयबद्ध कार्य का नियोजन अनिवार्य रूप से कर लेवें ताकि समय सीमा पर विकास खंड को प्रस्तुत कर सकें
विभिन्न प्रतियोगी या छात्रवृत्ति आधारित परीक्षाओं जैसे NMMSE, जवाहर नवोदय विद्यालय पर केंद्रित होकर शिक्षक बच्चों को शैक्षणिक रुप से संवर्धित करना दायित्व में लाए ,साथ ही शैक्षणिक गुणवत्ता को समृद्ध करने नवाचार गतिविधियों की उपयोग को प्राथमिक दें , इसके लिए संकुल स्तर पर समन्वयक योजना तैयार कर संचालन सुनिश्चित करें और शैक्षणिक अवलोकन पर केंद्रित रहें
यूडाईस पोर्टल पर सभी प्रकार के प्रोफाइल समयबद्ध अपडेट रखें और शाला त्यागी बच्चों की संख्या ड्राप बाक्स में अधिक है का समायोजन पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें आदि बिंदुओं पर निर्देश देते हुए मिलकर कार्य करने हेतु सभी समन्वयकों को प्रेरित किया।
एबीईओ आकांक्षा अग्रवाल द्वारा केन्द्रीय कृत बोर्ड परीक्षा कक्षा 5 वी एवं 8 वी के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
बैठक में एबीईओ आकांक्षा अग्रवाल के साथ विकास खंड के संकुल समन्वयक उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *