भिलाई नगर। जिला साहू संघ भिलाई के अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मनोज कुमार साहू को जिला साहू संघ भिलाई नगर का महासचिव मनोनीत किया है।
इस मनोनयन के बाद समाजजनों में हर्ष का वातावरण है। समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने मनोज कुमार साहू को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के हित में बेहतर कार्य किए जाएंगे।
मनोज कुमार साहू ने इस जिम्मेदारी के लिए अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
मनोज कुमार साहू जिला साहू संघ भिलाई के महासचिव मनोनीत
