भिलाई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, भिलाई में 57वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र परिसर में भव्य परेड का आयोजन किया गया।
परेड की सलामी क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, भिलाई के वरिष्ठ कमांडेंट एवं प्राचार्य अखिलेश कुमार शुक्ला ने ली। परेड में कुल 6 प्लाटून की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसका नेतृत्व परेड कमांडर निरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ कमांडेंट अखिलेश कुमार शुक्ला ने उपस्थित अधिकारियों, पत्रकारों, बल सदस्यों, प्रशिक्षार्थियों, महिलाओं एवं बच्चों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने परेड में भाग लेने वाले सभी बल सदस्यों एवं प्रशिक्षार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि CISF इस वर्ष अपनी स्थापना का 57वां वर्ष मना रहा है तथा इस अवसर पर पूरे वर्ष विभिन्न रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने देश के बदलते सुरक्षा परिदृश्य में CISF की बढ़ती जिम्मेदारियों और महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला तथा एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिनमें एम.एन. चा (कमांडेंट), डॉ. मोहम्मद इकबाल जफर (CMO-SG), डॉ. टी. टुंडुप (CMO), पारुल बोहरा (डिप्टी कमांडेंट), एस.पी. सिंह (डिप्टी कमांडेंट), एस.एस. यादव (असिस्टेंट कमांडेंट) तथा राकेश कुमार (असिस्टेंट कमांडेंट) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

