जन्मदिवस को जनसेवा के रूप में मनाएंगी जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक, किसानों के लिए प्रदान करेंगी वॉटर कूलर



पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक अपने जन्मदिवस के अवसर पर आज दिनभर विभिन्न जनसेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे पाटन नगर स्थित विभिन्न देवालयों में पहुंचकर देवी-देवताओं के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन के लिए मंगलकामनाएं करेंगी।
इसके पश्चात श्रीमती नायक प्रातः 11:00 बजे से 12:30 बजे तक अपने कार्यालय जनपद पंचायत पाटन में क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार करेंगी तथा नागरिकों से आत्मीय संवाद भी करेंगी।


आगे के कार्यक्रम के अंतर्गत वे सेवा सहकारी समिति, ग्राम तर्रां पहुंचेंगी, जहां अपने जनपद विकास निधि से ग्राम तर्रां, फुंडा, झीट, बटंग एवं जामगांव (एम) क्षेत्र की सेवा सहकारी समिति से जुड़े किसानों एवं ग्रामीणों के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु वॉटर कूलर प्रदान करेंगी।
श्रीमती कीर्ति नायक ने अपने जन्मदिवस को जनसेवा और समाजहित के कार्यों को समर्पित करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों एवं नागरिकों की सुविधा और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, किसान एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *