दुर्ग जिले में 36 कोरोना पाजेटिव मिले, 2 की हुई मौत

दुर्ग । जिला दुर्ग से आज 2 मौत के साथ रात तक प्राप्त रिपोर्ट में 36 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। सर्वाधिक मरीज श्रमिक बस्ती कैंप 1 एवं कैंप 2 से आज 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज 2 मरीजों की मौत हुई है एक बीएसएफ का जवान जो 31 जुलाई से एम्स रायपुर में भर्ती था जबकि दूसरी मौत चंदूलाल चंद्राकर कोविड-19 केयर सेंटर में हुई है एक 68 वर्षीय वृद्ध जो 2 दिन पूर्व ही भर्ती किया गया था। दिन भर में आज 36 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। सर्वाधिक 10 मरीज भिलाई के कैंप एक एवं दो क्षेत्र से मिले है। हाउसिंग बोर्ड पीली पानी टंकी के पास से एक महिला, वृंदा नगर कैंप 1 भिलाई से एक पुरुष, शीतला मंदिर मिलन चौक कैंप 2 से एक किशोर, रशनै आवास कोसा नगर भिलाई से, 13 वर्षीय किशोरी शंकर नगर दुर्ग वार्ड 11 से ,एक वृद्ध पिथौरा ब्लॉक धमधा, एक वृद्ध महिला ग्राम कोड़िया धमधा, एक वृद्ध महिला ग्राम बोरीद पाटन, एक युवती अटारी पाटन ,एक युवती अंबेडकर नगर वार्ड 9 गुप्ता किराना स्टोर के पास भिलाई, एक महिला सेक्टर 9 सड़क 11 भिलाई,एक पुरुष दुर्गा मंदिर कैंप दो भिलाई, एक युवती हरना बांधा वार्ड 11 दुर्ग, एक महिला बैकुंठधाम वार्ड 22 कैंप दो भिलाई, एक पुरुष लेबर कैंप नगर पालिका परिषद जामुल वार्ड 8, एक महिला युग निर्माण स्कूल के पास वार्ड 21 कैंप दो भिलाई, एक पुरुष ग्राम सिरसा कला वार्ड 36 निगम भिलाई चरोदा ,एक महिला अशोक किराना स्टोर के पास कैंप 2 वार्ड 21 भिलाई ,एक युवक सड़क 31 सेक्टर 10 भिलाई, एक युवक गंजपारा दुर्ग, एक पुरुष खुर्सीपार भिलाई वार्ड 36, एक युवक पुरई उतई से, एक महिला सेक्टर 6 भिलाई से, एक युवक ग्राम पाउवारा दुर्ग, एक पुरुष गंजपारा बांदा तालाब दुर्ग, एक बीएसएफ का जवान महाराणा प्रताप चौक सेक्टर 6 से, एक युवक गंजपारा दुर्ग से, एक महिला जेपी नगर वार्ड 21 कैंप 2 से, एक युवती कैंप एक मदर टैरेसा नगर से, एक वृद्ध महिला वसुंधरा नगर भिलाई चरोदा निगम से, एक युवती निषाद पारा वार्ड 16 कुरूदडीह दुर्ग, एक युवक मौर्य पब्लिक स्कूल कैंप 2 के पास से, भिलाई दो पुरुष दुर्ग से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *