पुलिस अधीक्षक सभी थाना प्रभारियों से कहा… थाना में आये हुए प्रार्थी व पीड़ित व्यक्तियों की बातों को संवेदनशीलता एवं धैर्य के साथ सून कर विधि अनुसार कार्यवाही करें

? रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद। जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की क्राईम मीटिंग लिया। जिस पर थानों में लंबित अपराध पर विस्तृत चर्चा की गई। अपराधवार निकाल हेतु निर्देशित किया गया। पुराने लंबित अपराधों की समीक्षा कर चालान प्रकरण के निर्देश दिये गये। विशेष लंबित अपराध निकाल हेतु टीम गठित कर निकाल करने निर्देश किया। लंबित मर्ग का भी निकाल हेतु मर्गवार समीक्षा कर मर्ग निकाल हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में गुम इंसान दस्तायाबी हेतु विशेष प्रयास कर गुम इंसान को खोज निकालने निर्देश दिया गया। विभिन्न प्रकार के लंबित शिकायतों को भी समीक्षा कर निराकरण हेतु निर्देशित किये।
पुलिस अधीक्षक ने क्राईम मीटिंग को संबोधित करते हुए सभी थाना प्रभारियों से कहा कि थाना में आये हुए प्रार्थी व पीड़ित व्यक्तियों की बातों को संवेदनशीलता एवं धैर्य के साथ सून कर विधि अनुसार कार्यवाही करने कहा। थाने में आये व्यक्तियों से पुलिस के प्रत्येक कर्मचारी सद्व्यवहार कर बातचीत करे एवं उनकी बातों को ध्यान में सूने। थाना में स्वस्थ्य एवं पारिवारिक वातावरण तैयार कर सब एक दुसरे के मदद हेतु तत्पर रहे एवं एक टीम के रूप में काम करें। अपने थाना के साथ ही पड़ोसी थानों से संपर्क स्थापित कर अपराध निकाल एवं अपराधों की रोकथाम में सक्रियता से एक दुसरे का सहयोग करें। अपराधों की रोकथाम हेतु बेसिंग पुलिसिंग पर फोकस कर लघु अधिनियम की कार्यवाही एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं की कार्यवाही बढ़ाने निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *