भाजपा महिला मोर्चा दुर्ग की जिला कार्यसमिति में पाटन की चंद्रिका साहू एवं निशा सोनी को मिला स्थान

पाटन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा दुर्ग की जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है।महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विमला अवस्थी तथा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी नंदन जैन की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के अनुमोदन से यह नियुक्तियां की गईं।

जिसमें पाटन विधान सभा एवं दरबार माेखली मंडल के ग्राम तरीघाट की सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू को महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है श्रीमति साहू पूर्व में महिला मोर्चा पाटन मंडल की अध्यक्ष का पद भी सम्हाल चुकी है।

नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमति निशा सोनी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है श्रीमति सोनी महिला मोर्चा पाटन मंडल में अध्यक्ष पद का निर्वहन कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *