भिलाई। वित्त वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तुत लगभग ₹1.72 लाख करोड़ का “संकल्प बजट” राज्य के समावेशी एवं संतुलित विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। उक्त बाते किशोर कुमार भारद्वाज, सलाहकार (अभियांत्रिकी) सीएसवीटीयू भिलाई ने कहा है।
उन्होंने कहा कि बजट में कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण अधोसंरचना, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा एवं कौशल विकास, महिला व युवा सशक्तिकरण तथा रोजगार सृजन पर विशेष बल दिया गया है। साथ ही औद्योगिक विकास और निवेश प्रोत्साहन के माध्यम से आर्थिक मजबूती की दिशा में ठोस कदम प्रस्तावित हैं।
सुशासन से समृद्धि मॉडल का यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा “विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को गति प्रदान करेगा।
छत्तीसगढ़ राज्य बजट 2026-27 – विकास की दिशा में सार्थक पहल – किशोर कुमार भारद्वाज
