छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने बजट में कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल करने पर सरकार का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से हम मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने बजट में कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा को शामिल किया। यह निर्णय कर्मचारी वर्ग और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक चिंता से मुक्ति मिलना एक ऐतिहासिक कदम है। हम सरकार के इस संवेदनशील और कर्मचारी हितैषी निर्णय का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में भी कर्मचारी हितों को इसी प्रकार प्राथमिकता दी जाती रहेगी।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 11 सूत्रीय मांगों को लेकर निरंतर संघर्षरत है। उक्त मांग में कैशलेश सुविधा भी प्रमुख मांग था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *