रायपुर। राजधानी स्थित प्रतिष्ठित संस्था मैथिल ब्राह्मण सभा रायपुर में हाल ही में सम्पन्न निर्वाचन के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष पं. विजय कुमार झा ने कार्यकारिणी का गठन घोषित कर दिया है।
संस्था के सचिव पंकज भावेश झा एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगठित कार्यकारिणी समाज की गतिविधियों को सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेगी।संस्था के निर्णय अनुसार समाज के समस्त पूर्व अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदेन सम्मानित सदस्य होंगे।
इसके अतिरिक्त डॉ. रमेन्द्र नाथ मिश्र, डॉ. सुधीर कुमार झा, शिव कुमार झा (अधिवक्ता), डॉ. पूर्ण प्रकाश झा, अवनींद्र नाथ ठाकुर (अधिवक्ता), शारदेन्दु झा, कवि संजीव ठाकुर, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक सर्वेश झा सहित कई वरिष्ठजन संरक्षक सदस्य के रूप में मार्गदर्शन देंगे।
नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पं. विजय कुमार झा के साथ उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र नाथ ठाकुर, बृजेश ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, ज्ञानेश झा, मनीष कुमार झा एवं सुप्रभ कुमार झा (अधिवक्ता) शामिल हैं। सचिव पंकज भावेश झा तथा सह सचिव आशीष कुमार झा को दायित्व सौंपा गया है।
कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा एवं सह कोषाध्यक्ष अनुराग ओझा वित्तीय कार्य देखेंगे।सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में अजय ठाकुर, संजय ठाकुर, समीर ठाकुर, अरविंद ठाकुर एवं निखिल झा को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मीडिया एवं प्रेस का प्रभार नितिन कुमार झा, विभाष झा, कुणाल मिश्रा एवं विजय शंकर झा संभालेंगे।
विधिक सलाहकार के रूप में ष्नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य झा,आलोक दत्त झा, निलेश झा, ऋषि कुमार झा, निलेश ठाकुर होंगे। कैरियर एवं व्यक्तित्व निर्माण प्रकोष्ठ में श्रीमती स्नेह लता झा, सुयश ठाकुर एवं पार्थ झा को दायित्व प्रदान किया गया है। संस्था ने विश्वास जताया है कि नवगठित कार्यकारिणी समाज के विकास, एकता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देगी।
