व्यावसायिक परिसर अटल बाजार सेलूद के 9 दुकानों के वितरण हेतु सूचना जारी


पाटन। ग्राम पंचायत सेलूद द्वारा व्यावसायिक परिसर अटल बाजार स्थित दुकानों के वितरण के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। इच्छुक आवेदकों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र ग्राम पंचायत कार्यालय सेलूद में कार्यालयीन समय पर प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं।
जारी सूचना के अनुसार दुकान क्रमांक 7 से 15 तक कुल 9 दुकानों का आवंटन किया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 09 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
प्रमुख शर्तें इस प्रकार हैं:
प्रत्येक दुकान के लिए ₹10,000 की प्रीमियम (अमानत) राशि निर्धारित की गई है, जो तीन वर्ष के लीज पर दी जाएगी। इस राशि पर कोई ब्याज देय नहीं होगा।
आवंटन उपरांत किरायानामा स्टांप पेपर पर सात दिवस के भीतर निष्पादित करना अनिवार्य होगा।
प्रारंभिक मासिक किराया ₹1,000 निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रति वर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि लागू होगी।
दुकान का हस्तांतरण, उपकिराया अथवा स्वरूप में परिवर्तन बिना ग्राम पंचायत की लिखित अनुमति के प्रतिबंधित रहेगा।
दुकान से संबंधित सभी कर, शुल्क, विद्युत बिल एवं अन्य देय राशि किरायेदार द्वारा वहन की जाएगी।
दुकान आवंटन में ग्राम सेलूद के स्थानीय नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
दुकान आवंटन प्रक्रिया लॉट पद्धति से की जाएगी। किसी भी विवाद की स्थिति में ग्राम पंचायत का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा।
अधिक जानकारी हेतु इच्छुक आवेदक ग्राम पंचायत कार्यालय सेलूद में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *