- प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी किया सूची, कुल 51 पदाधिकारी एवं 10 कार्यकारिणी सदस्य शामिल
दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों की नियुक्ति हेतु पीसीसी को सूची सौपा था जिसके बाद इस बहुप्रतीक्षित सूची की घोषणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन उपरांत जारी किया गया है। इसके साथ ही जिले की राजनीति में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है।
टीम राकेश ठाकुर में कुल 51 जिला पदाधिकारी एवं 10 जिला कार्यकारिणी सदस्य शामिल है।

श्री ठाकुर ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय, अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर संगठन को और अधिक गतिशील बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है –
कोषाध्यक्ष…..
श्री विक्रांत अग्रवाल
उपाध्यक्षगण…..
श्री जय प्रकाश चंद्राकर
श्री महेंद्र वर्मा
श्री तरुण बिजौर
श्री प्रमोद राजपूत
श्री रोहित कुर्रे
श्री शमशीर कुरैशी
श्री संतलाल बंजारे
श्री विशाल देशमुख
श्री हीरा वर्मा
श्री निरंजन राजपूत
श्री रिवेंद्र यादव
श्री टिकेश्वरी देशमुख
महामंत्रीगण……
प्रभारी महामंत्री – श्री राजीव गुप्ता
श्री पुरुषोत्तम तिवारी
श्रीमती जयश्री वर्मा
श्रीमती लक्ष्मी साहू
श्री ज्वाला प्रसाद साहू
श्री जवाहर यादव
श्री रूपेश देशमुख
श्री कृष्णा देवांगन
श्रीमती योगिता चंद्राकर
श्री जामवंत गजपाल
श्री प्रदीप चंद्राकर
श्री प्रकाश ठाकुर
श्री भुवन साहू
श्री रज्जाक खान
श्री रवि प्रकाश ताम्रकार
श्री राम सूर्यवंशी
श्रीमती दुर्गा गजबे
श्री पालेश्वर ठाकुर
सचिवगण
श्री राजा राम गहिरवार
श्री दुलेश्वर साहू
श्री पवन पटेल
श्री धर्मेंद्र साहू
श्री नेहरू यादव
श्री ओम नारायण वर्मा
श्री सुमित नारंग
श्री नारायण निषाद
श्री लोचन यादव
श्री घनश्याम गजपाल
श्री रोहित यादव
श्री अभिषेक जांगड़े
श्रीमती सुमन वर्मा
श्री महेंद्र निषाद
श्री मुकुंद पारकर
श्री पिलेश्वर साहू
श्री राजेश मानिकपुरी
श्री बहादुर नेताम
श्री राजेश साहू
श्री हिम्मत लाल धीमर
कार्यकारिणी सदस्यगण…..
श्रीमती जागृति साहू
श्री कल्याण साहू
श्री सुरेंद्र गायकवाड
श्रीमती संगीता ठाकुर
श्रीमती उत्तरा कोसरे
श्री अघनु पाल
श्री श्यामाचरण मनहर
श्री गज्जू साहू
श्री बंटी वैष्णव
श्री जनार्दन सेन
जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में सभी वर्गों, समाजों एवं क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे कांग्रेस पार्टी की समावेशी सोच को और मजबूती मिले। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में जनहित से जुड़े मुद्दों—किसान, युवा, महिला, श्रमिक एवं ग्रामीण विकास—पर संगठन पूरी मजबूती से आवाज बुलंद करेगा।
नवगठित कार्यकारिणी आगामी कार्यक्रमों, आंदोलनों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कांग्रेस परिवार के सभी कार्यकर्ताओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह का वातावरण है तथा संगठन को नई दिशा और नई गति मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
