होली पर्व पर शराब दुकान को खुले रखना भाजपा शासन का दुर्भाग्य पूर्ण निर्णयःकेशव बंटी हरमुख

दुर्ग। नई आबकारी नीति में महात्मा गाँधी पुण्यतिथि, होली, मुहर्रम के दिन शराब दुकान खोलने के फैसले को भाजपा सरकार का शराब प्रेम करार देते हुये पूर्व उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख ने कहा कि होली पर्व पर शराब दुकान को खुले रखना भाजपा शासन का दुर्भाग्य पूर्ण निर्णय है भाजपा सरकार की शराब से राजस्व कमाई की भूख एवं काली कमाई की होड़, शराब कारोबारियों को फायदा पहुँचाने की नीति है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पुण्यतिथि के दिन शराब दुकान बन्द कर समाज को नशामुक्ति की प्रेरणा दी जाती है, भाजपा सरकार ने गांधी पुण्यतिथि के दिन शराब दुकान खोलकर बापू की नशामुक्ति के विचारों की हत्या की है. होली एवं मोहर्रम त्यौहार के दिन शराबखोरी को बढ़ावा देकर शांति भंग करने वालो बढ़ावा दे रही है. इससे त्यौहार के दिन नशेड़ी आतंक मचायेंगे, उपद्रव होगा, शांति भंग होगी. वैसे ही प्रदेश लचर कानून व्यवस्था नशा के कारण आपराधिक घटनायें बढ़ी है, महिलाओं के साथ हिंसा हो रही है. सरकार को महत्वपूर्ण दिन शराब दुकान खोलने के फैसले को वापस लेना चाहिये.

श्री हरमुख ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के महिलाओं को सरकार बनने पर शराबबंदी करने का अश्वासन दिया था. महिलाओं के गंगाजल कलश सिर पर रख कर शराबबंदी की मांग के लिए आंदोलन कर रहे थे, अब सरकार में आते ही शराब के प्रति भाजपा का प्रेम बढ़ गया. भाजपा जिस शराब को महिलाओं के लिए खराब बताकर विरोध करते थे, अब उसी शराब को ज्यादा से ज्यादा कैसे बेचे? घर-घर तक कैसे पहुँचाये, इस के नीति बनाई जा रही है. ज्यादा शराब खपत के लिए 102 नई शराब दुकान खोल रही है. आबकारी नीति में बदलाव कर शराब पिलाने होटल, ढाबों, बार खोलने फीस में छूट दे दी. मनपसंद ऐप बनाकर शराब की ब्रांड और उपलब्धता बता रही है. इससे भाजपा की शराब के प्रति लगाव पता चलता है. वो दिन दूर नहीं है जब भाजपा सरकार सरकारी राशन दुकानों एवं छोटे-छोटे दुकानों में शराब उपलब्ध करवा दे. वैसे भाजपा की योजना बियर की चौक-चौराहों में दुकान खोलने की है. भाजपा सरकार में प्रदेश, नशा तस्करों का गढ़ बन गया है. अवैध शराब, नशीली वस्तुयें, ड्रग्स, कोकीन, गांजा, अफीम खुलेआम चौक-चौराहों में बिक रही है. शराब की खपत तेजी से बढ़ गई है जिसके चलते अपराध बढ़े है, सरकार जनता को सुरक्षा नहीं दे पा रही है. कांग्रेस मांग करती है बापू की पुण्यतिथि एवं होली, मुहर्रम के दिन पूर्व की तरह ही शराब दुकान बंद रखा जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *