बारिश के लिए मंडल भीमा की विशेष पूजा अर्जना किये 65 ग्राम के हजारों लोग हुए शामिल

? रिपोर्टर मंजीत कुमार यादव

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग30 किलोमीटर की दूरी पर बसा राजापडा़व क्षेत्र के ग्राम मोंगराडीह में आज बारिश की कामना को लेकर 65 ग्रामों की हजारों लोगों ने मंडल भीमा जातरा का आयोजन किया। इस दौरान मंडल भीमा की विशेष पूजा अर्चना कर देवी देवताओं को आमंत्रित किया गया। और उनसे क्षेत्र भर के लोगों ने अर्जी विनती करते हुए क्षेत्र में अकाल की आशंका, सूखा की आपातकालीन स्थिति, एवं पूरे देश में कोविड-19 से हाहाकार मचा हुआ है। इस प्रकोप से क्षेत्रवासियों को बचाने एवं क्षेत्र में सुख समृद्धि के लिए विशेष रुप से सेवा बिनती देवी देवताओं से की गई। ज्ञात हो,कि राजापडा़व क्षेत्र के परंपरानुसार 65 गांव पारा टोला के हजारों आदिवासियों द्वारा प्रकृति के साथ तालमेल मिलाते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मंडल भीमा यात्रा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। मान्यता के अनुसार जात्रा होने से क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है। क्षेत्र में सुख समृद्धि एवं अकाल मृत्यु से बचने के लिए हर साल क्षेत्रवासियों के द्वारा मंडल भीमा यात्रा का आयोजन किया जाता है। जिसमें क्षेत्र भर के 12 पाली से झाकर, पुजारी, पटेल, सिरहा, गुनिया ,देवी देवताओं की क्षेत्रवासियों के द्वारा विशेष रूप से पूजा-अर्चना करते है। इस मौके पर प्रमुख रूप से मयाराम नेताम, मान सिंह मरकाम, दलसूराम मरकाम,मोती राम नेताम, जगदेव राम नेताम, प्रभु लाल सोरी ,दल्लू राम, मेहत्तर राम नेताम, बुधराम नेताम, छविराम, फुल सिंह मरकाम, जयसिंह नेताम, बुधलाल नेताम, सुनील कुमार मरकाम,राम परदे, अजय कुमार नेताम, श्यामाचरण नेताम, पुनाराम मरकाम, दुर्जन राम मरकाम, दशरथ नेताम, चिमन राम,खूनाराम,सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष क्षेत्र भर के 12 पाली से लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *