कोरोना काल मे बच्चों का पढ़ाई ना रुके इसलिये गांव के युवा शिक्षकों के मार्गदर्शन में लगा रहे हैं मोहल्ला कक्षा

पाटन।कोरोना वायरस के कारण स्कूल बंद पड़ी हुई है जिसके कारण पढ़ाई पूरी तरह से ठप्प है जिसका सबसे ज्यादा विपरीत असर बच्चों की पढ़ाई पर हुआ है ऐसे मे छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा पढ़ाई तुहर द्वार अभियान के माध्यम से बच्चों के घर तक अध्ययन को पहुंचाने के विकल्प के तौर पर ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ाई कराने की व्यवस्था की गई है लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण कई ग्रामीण छोटे बच्चों को पढ़ पाना मुश्किल हो रहा था. ऐसे परिस्थिति मे शिक्षकों ने गाँव के शिक्षित नवयुवको को साथ लेकर गली मोहल्लों, सामुदायिक भवनों मे अलग अलग स्थानों पर कक्षा लगाकर बच्चों की पढ़ाई करवाई जा रही है जिसका अवलोकन करने के लिए दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी पीकेएस बघेल पाटन विकास खंड के संकुल केंद्र औंधी के शासकीय हाई स्कूल , मिडिल स्कूल व प्राथमिक शाला बटंग के द्वारा लिए जा रहे सभी मोहल्ला कक्षाओ का अवलोकन किए इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों व ग्रामीण युवाओ के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की व प्रोत्साहित किए तथा बच्चों से गणवेश व पुस्तक मिलने के बारे में तथा शिक्षकों से गणवेश वितरण व पुस्तक वितरण तथा बच्चों के प्रवेश संबधी स्थिति की जानकारी ली. साथ ही कोरोना महामारी से बचने आवश्यक निर्देश दिए व मोहल्ला कक्षा मे आवश्यक दुरी बनाने व कक्षा मे सेनेटाईजर रखने तथा बच्चों व शिक्षकों को मास्क अनिवार्य रूप से लगाने को कहा गया .इस दौरान हाई स्कूल बटंग के प्राचार्य श्रीमती के राजश्री राव,व्याख्याता अमित शुक्ला,मिडिल हेडमास्टर ब्रम्हा नन्द नायक, शिक्षक लोमन साहू, कृष्णा कुमार शर्मा, पुष्कर साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *