खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,
गरियाबंद/जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में चल रहे विवाद के बीच बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। छात्रों के उग्र प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में प्राचार्य वंदना पांडेय को तत्काल प्रभाव से हटाने की पुष्टि हुई है।
जिला शिक्षा अधिकारी, गरियाबंद द्वारा जारी आदेश (क्रमांक 869/स्था.01/पदस्थापना/2025-26) में पूर्व में जारी बहाली आदेश को निरस्त करते हुए उन्हें आगामी आदेश तक अन्यत्र पदस्थ किए जाने का उल्लेख किया गया है। आदेश की प्रति संबंधित विभागों को भी प्रेषित की गई है।

प्राचार्य की बहाली के बाद स्कूल में असंतोष बढ़ गया था। सैकड़ों छात्र करीब 2 किलोमीटर पैदल मार्च कर गरियाबंद कलेक्ट्रेट पहुंचे थे और प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की थी।
छात्रों ने व्यवहार, कार्यप्रणाली, इंटर्नशिप राशि में कथित कट-मनी और मानसिक प्रताड़ना जैसे आरोप लगाए थे। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्रशासन का त्वरित निर्णय
विरोध तेज होने और शिक्षकों में भी असंतोष की खबरों के बीच प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया।
फिलहाल स्कूल में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की प्रक्रिया जारी है।

,,,,,,तो वही दूसरी तरफ हाल ही दामाद बाबू के स्वागत में गीत पर डांस किए कुछ शिक्षिकाओं को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात सामने आ रही है।सोशल मीडिया में जिले के यह संस्था अपने टीचर साथी के शादी के बाद अपने दामाद बाबू के थीम पर डांस करते नजर आए थी जिसके बाद यह कार्यवाही मानी जा रही है । हाला की अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
