सफाई के प्रति महिला बाल विकास विभाग पाटन संवेदनशील

पाटन। महिला बाल विकास परियोजना पाटन में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विगत 2 माह से प्रति सोमवार सफाई दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका अपने आंगनबाड़ी केंद्र के भीतर एवं बाहर दोनों स्थानों पर प्रति सप्ताह अथवा 15 दिवस में साफ सफाई करती हैं। परियोजना अधिकारी के साथ ही पूरा अमला स्वच्छता को लेकर सजग है ।इसी कड़ी में गत वर्ष परियोजना में परियोजना अधिकारी की पहल पर 20 बिंदुओं पर मेरी आंगनबाड़ी स्वच्छ आंगनबाड़ी प्रतियोगिता MCCR के सहयोग से आयोजित की गई थी।

इस वर्ष चूंकि कोविड 19 के कारण आंगनबाड़ी केंद्र बंद है और यदि ध्यान न दिया जाए तो आंगनबाड़ी केंद्र एवं आस पास गन्दगी पसर सकती है। इसे देखते हुए परियोजना अधिकारी द्वारा सप्ताह में एक दिन सोमवार को कम से कम केंद्र की सफाई करने की बात रखी गई थी जिसका परिपालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ चढ़ कर किया जा रहा है । सफाई करते हुए कार्यकर्ताएं फ़ोटो व्हाट्सएप्प के माध्यम से परियोजना स्तर तक भेजती हैं। पर्यवेक्षको के माध्यम से इसकी निगरानी रखी जा रही है। यहां तक की 3 अगस्त रक्षाबंधन के दिवस सोमवार पड़ने पर भी कुछ कार्यकर्ता सहायिकाओ ने केंद्र की स्व स्फूर्त सफाई की। एक ओर जहां राज्य के विविध स्थानों से आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता के लिये चिंता व्यक्त की जा रही है वहाँ पाटन परियोजना की यह पहल पूरे अमले की स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता को दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *