पाटन के अटारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिला आज फिर कोरोना मरीज

पाटन। नगर पंचायत पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 अटारी में आज फिर एक महिला का रिपोर्ट कोरोना पाजेटिव मिला है। वार्ड क्रमांक 15 में पिछले एक सप्ताह से रोज कोरोना पाजेटिव केश मिल रहा है। इस वार्ड को कंटेनमेन्ट जोन घोषित किया गया है। जहां पर लगातार कोरोना पाजेटिव मरीज मिल रहा है।

दूसरा कोरोना पाजेटिव मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में मिला है। पाजेटिव महिला ग्राम बोरिद की है जो सर्दी खांशी का इलाज करवाने पाटन अस्पताल आई थी। इनका कोविड टेस्ट करने पर रिपोर्ट पाजेटिव मिला। स्वास्थ्य विभाग दोनो मरीजो के प्राइमरी कांटेक्ट में आये लोगो की जानकारी ले रहे है। मरीजो को इलाज के लिये कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *