कबीर आश्रम अरसनारा में 11–12 फरवरी को संत निवास भवन का उद्घाटन, सात्विक चौका आरती व संत समागम


पाटन। श्री कबीर आश्रम अरसनारा में 11 एवं 12 फरवरी को नव निर्मित संत निवास भवन के उद्घाटन तथा सात्विक चौका आरती का दो दिवसीय आयोजन किया गया है। इस अवसर पर संत समागम, गुरु महिमा पाठ, भजन–कीर्तन एवं सत्संग के साथ श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी।
दोनों दिनों की शुरुआत प्रातः 6 बजे गुरु महिमा पाठ से होगी। पहले दिन 8 बजे स्नान–ध्यान एवं समर्पण पूजन, 10 बजे से 1 बजे तक भजन, कीर्तन व सत्संग तथा सायं 4 से 6 बजे तक भजन–कीर्तन का आयोजन रहेगा। दूसरे दिन प्रातः 9 से 12 बजे तक भजन–कीर्तन व सत्संग, दोपहर 3 बजे चौका आरती और सायं 6 बजे भोजन भंडारा होगा।
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से पधार रहे पूज्य संतों की सान्निध्य में श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, श्रद्धालु एवं कबीर पंथ अनुयायी शामिल होंगे।
कार्यक्रम का संयोजन श्री कबीर नवयुवक सेवा दल एवं समस्त ग्रामवासी, अरसनारा द्वारा किया जा रहा है। आयोजन की व्यवस्था में पूज्य महंत श्री रामदास साहेब जी एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं और संत वाणी के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *