स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान अंतर्गत ग्राम देवादा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

  • 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलाया रहा विशेष जागरूकता अभियान

पाटन। जिला नोडल अधिकारी कुष्ठ डॉ अभिषेक श्रीवास्तव एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ बी कठौतिया के निर्देशानुसार सेक्टर सेलूद के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवादा में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ बसंत कुमार साहू द्वारा ग्रामीणों को कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार एवं बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से उपचार योग्य है तथा समय पर पहचान और नियमित दवा से रोगी पूर्णतः स्वस्थ हो सकता है। साथ ही यह भी समझाया गया कि कुष्ठ रोग से जुड़े भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करना आवश्यक है।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर महोदय का कुष्ठ उन्मूलन संबंधी संदेश का वाचन किया गया, जिसमें समाज से कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक रहने, रोगियों के साथ भेदभाव न करने एवं समय पर उपचार हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई तथा कुष्ठ उन्मूलन के लिए जागरूक रहने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मन्दिर फुंडा के आरएचओ बिष्णु प्रसाद देवांगन, बसंत साहू मितानिन रत्ना वर्मा,उषा वर्मा व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *