फेकारी में “माता अमृतानंदमयी मठ” द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन


पाटन। माता अमृतानंदमयी मठ, शाखा रायपुर द्वारा वर्षों से छत्तीसगढ़ में आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार, 07 फरवरी 2026 को आधार पब्लिक स्कूल, फेकारी, जिला दुर्ग में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मोहन लाल अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गोवर्धन मारन एवं फिजिकल हेल्थ सलाहकार डॉ. हर्विता शुक्ला अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
शिविर की आयोजक श्रीमती विनीता साहू ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने और शिविर को सफल बनाने की अपील की है।
शिविर की संयोजिका डॉ. रेशमा श्रीवास्तव ने बताया कि माता अमृतानंदमयी मठ, शाखा रायपुर द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *