सामाजिक अधिवेशन में खुशबु वर्मा का विवाह सम्पन्न, सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने 5 हजार नगद राशि दी


पाटन। ग्राम देवादा निवासी लल्लू वर्मा एवं उनकी पत्नी बिसाहिन बाई की पुत्री खुशबु वर्मा का विवाह मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के राज अधिवेशन के दौरान ग्राम पंदर में विधिवत सम्पन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर ग्राम देवादा की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा उपस्थित रहीं।
सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा ने नवविवाहित वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए 5000 रुपये की नगद राशि तथा उपहार भेंट किए और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में समाज के पदाधिकारी, परिजन एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *