खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,
राजिम/ – गरियाबंद मार्ग पर सोहम हॉस्पिटल के सामने नेशनल हाईवे पर बारात से लौट रही बोलेरो वाहन भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार कुल 8 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग देशमुख परिवार के सदस्य हैं, जो जंजगीरी थाना अंडा, जिला दुर्ग से सिंधौरी में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। शादी के बाद सभी लोग राजिम कुंभ कल्प मेला घूमने आए थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को तत्काल नयापारा के निजी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जहा इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा, पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 112 वाहन और निजी साधनों से अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में शामिल बोलेरो वाहन का नंबर CG 04 HZ 4119 बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
