राष्ट्रीय महिला चिकित्सक दिवस: सरपंच रवि सिंगौर ने महिला चिकित्सकों का सम्मान कर बच्चों का टीकाकरण व आयुष्मान कार्ड बांटे


पाटन | राष्ट्रीय महिला चिकित्सक दिवस के अवसर पर ग्राम सांकरा स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में सम्मान और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। युवा सरपंच रवि सिंगौर ने केंद्र पहुंचकर महिला चिकित्सकों को मिठाई खिलाई और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।
इस दौरान सरपंच रवि सिंगौर की उपस्थिति में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कराया गया। साथ ही पात्र ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
सरपंच रवि सिंगौर ने कहा, “महिला चिकित्सकों का योगदान समाज के लिए अमूल्य है। उनके प्रयासों से ही हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है।” उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के संकल्प को भी दोहराया।
कार्यक्रम की प्रमुख बातें:
▪ महिला चिकित्सकों का सम्मान
▪ 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण
▪ आयुष्मान कार्ड वितरण
▪ ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प
इस अवसर पर तुलराम सिंगौर (पंच), छोटू यादव, कामता सिंगौर, विकास सिंगौर सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *