पाटन। सन्तान की लम्बी उम्र के लिए देऊरझाल में हलषष्ठी(कमरछठ) पर्व ग्राम देऊरझाल में हर्षोल्लास के मनाया गया। व्रती महिलाओं को पूर्व जनपद सदस्य चंद्रवती कुर्रे ने हलषष्ठी की कथा सुनाई। इससे पहले व्रती महिलाएं पूजा की थाल लेकर सगरी में दूध दही,फूल,व अन्य सामग्री चढाया गया। इसके बाद नारियल और पसहेर चांवल , पांच प्रकार के भाजी का प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया। महिलाओ ने बताया कि हर साल इस तरह से व्रत रखते है। सभी महिलाएं एक साथ पूजा करते है। यह व्रत संतान की दिर्घायु के लिए रखा जाता है। इस अवसर पर गंगोत्री मारकण्डे , रेशम कुर्रे , आशा कुर्रे , गायत्री जांगड़े , कमलेश्वरी कोठारी , महेश्वरी कुर्रे , पांचो बाई , ओमीन बारले , अल्का , बबली , कीर्ति , सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे
