तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल

? –रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद। राजिम से दो किमी दूर नेशनल हाइवे पर एक राइसमील के सामने कुछ देर पहले एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को ठोकर मार दी। बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गयी वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे राजिम सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है। फिलहाल बाइक सवार दोनो युवकों की पहचान नही हो पायी है।राजिम पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइक सवार दोनो युवको के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नही आई है। फिलहाल इतनी जानकारी प्राप्त हुई है कि दोनों राइस मिलरों में जाकर फ़टे बोरे सिलाई करने का काम करते है। युवकों के बारे में आसपास के राइस मिलरों से जानकारी जुटाई जा रही है। वही कार मालिक दुर्ग भिलाई का बताए जा रहे है। घटना के समय कार में 3 से 4 लोगो के सवार होने की जानकारी मिली है। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल कार को क्रेन की मदद से थाना में लाकर खड़ी कर लिया है। थाना प्रभारी आरके साहू ने बताया कि फिलहाल बाइक सवार युवकों की शिनाख्त करायी जा रही है। साथ ही मामला दर्ज अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *