ग्राम जमराव में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, युवाओं को नशामुक्ति और सनातन संस्कृति से जुड़ने का संदेश


पाटन। छत्तीसगढ़ की सामाजिक संस्था संस्कार वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 1 फरवरी को ग्राम जमराव में भव्य हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और ग्रामवासियों में सनातन संस्कृति, भक्ति एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा देना रहा।
भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि वर्तमान समय में युवाओं को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है, और भक्ति व सनातन संस्कृति के माध्यम से उन्हें सकारात्मक दिशा दी जा सकती है।


संस्कार वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में संस्कार, सेवा और सद्भाव को बढ़ावा देना है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मअनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और नशामुक्त जीवन की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामवासियों ने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *