देवादा में संवेदनशील पहल: दशगात्र कार्यक्रम में सरपंच ने शोकाकुल परिवार को दी आर्थिक सहायता


पाटन। ग्राम देवादा निवासी स्वर्गीय शालिक राम वर्मा के निधन के उपरांत आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में ग्राम पंचायत देवादा की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। सरपंच ने स्व. वर्मा की पत्नी श्रीमती मनभौतीन वर्मा को ₹5000 नगद राशि एवं एक कट्टा चावल भेंट कर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सरपंच श्रीमती वर्मा ने कहा कि वे हमेशा अपने ग्रामवासियों के सुख-दुख में साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान फूलो देवी वर्मा, केशव वर्मा, रुपेन्द्र वर्मा, कर्तिक वर्मा, तुका वर्मा, शशि वर्मा, शिवा वर्मा, प्रिया वर्मा, परमानंद वर्मा, रश्मि, अनामिका, गोमती, इन्द्राणी, पीकिं और आरती सहित अन्य परिजन व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *