प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के मुख्य आतिथ्य में सफल आयोजन
पाटन,,छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन, पाटन के तत्वावधान में आज स्थानीय विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) पाटन में ‘नव वर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह’ का गरिमामय आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक, छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवंअध्यक्ष, छ.ग. राजपत्रित अधिकारी संघ, अध्यक्षता राजेश चटर्जी संभाग प्रभारी, छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं प्रांताध्यक्ष, छ.ग. प्रदेश शिक्षक संघ विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर चन्द्राकर प्रांतीय उपाध्यक्ष छ ग शिक्षक फेडरेशन, जागेन्द्र साहू मुख्यकार्यपालन अधिकारी पाटन थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण फेडरेशन के संगठनात्मक जानकारी महेन्द्र कुमार साहू संयोजक, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पाटन एवं अध्यक्ष, पंचायत सचिव संघ जिला दुर्ग, आभार टिकेन्द्र नाथ वर्मा संरक्षक व संचालन ललित बिजौरा प्रांतीय सह प्रवक्ता ने किया। समारोह का मुख्य उद्देश्य नए वर्ष की शुभकामनाओं के साथ कर्मचारियों के मध्य आपसी समन्वय और एकता को मजबूत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
मुख्य अतिथि कमल वर्मा अपने उद्बोधन में कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा और शासकीय कार्यों को पारदर्शिता के साथ पूरा करने के संकल्प को दोहराया।इस अवसर पर फेडरेशन द्वारा उन कर्मचारी और अधिकारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले वर्ष अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया।मिलन समारोह में चर्चा के साथ-साथ संवाद का दौर भी चला, जिससे विभाग के भीतर एक सकारात्मक कार्य वातावरण निर्मित करने में मदद मिली। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से काम का तनाव कम होता है और टीम भावना विकसित होती है। यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि हमारे फेडरेशन की एकता का प्रतीक है। हम नए वर्ष में नई ऊर्जा के साथ जनता की सेवा और अपने अधिकारों के लिए सजग रहेंगे।”
मुख्य रूप से हेमंत कुमार वर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी व संरक्षक, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पाटन, श्वेता यादव: अति. मुख्य कार्यपालन अधि. ज.पं. पाटन व सलाहकार, कर्म. अधि. फेडरेशन छाया वर्मा: परियोजना अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग पाटन सदस्य एवं अन्य पदाधिकारीभानुप्रताप यादव: जिला मीडिया प्रभारी,श्रीमती रोशनी धुरंधर सदस्य कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पाटन, चंचल द्विवेदी कार्यकारी जिला अध्यक्ष, छ.ग. प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला दुर्ग,गिरधर वर्मा: कोषाध्यक्ष,वरूण साहू सचिव,पूर्णनेंद्र बंछोर शिक्षा विभाग,कन्हैया लाल मन्नाड़े: अध्यक्ष, आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करा. अधि. संघ,प्रमेश साहू ब्लॉक कृषि स्नातक शाखा कृषि अधि. संघ,प्रदीप चन्द्राकर: अध्यक्ष, पंचायत सचिव संघ पाटन, हीरा सिंह वर्मा अध्यक्ष, पेंशनर समाज पाटन, देवेन्द्र कुमार साहू: जिला कार्यकारिणी सदस्य, छ.ग. प्रदेश शिक्षक फेडरेशन दुर्ग,यशवन्त आडिल,धीरेंद्र कौशक, नरेश पटेल,प्रवीण शर्मा,भुनेश्वर गजपाल,युगल ठाकुर, देवकुमार वर्मा, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन, पाटन के पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।
