मुख्य मार्ग पर जानलेवा गड्ढा: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी,

PWD की लापरवाही से मंडरा रहा है मौत का साया। स्थान गुजरा पाटन दिनांक 1फरवरी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष मधुकांत साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यप्रणाली और घोर लापरवाही के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। गुजरा गाँव के मुख्य मार्ग पर भ्रष्टाचार के चलते हुए एक विशाल गड्ढे के कारण अब तक 15 लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।20 दिनों से सूचना के बाद भी मौन है विभागजोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष ने बताया कि, “हमने स्वयं PWD कार्यालय जाकर अधिकारियों को इस जानलेवा गड्ढे की सूचना दी थी। आज सूचना दिए हुए 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। यह गड्ढा नहीं, बल्कि प्रशासन द्वारा आम जनता के लिए खोदा गया मौत का जाल है।”पुरानी घटनाओं से भी नहीं लिया सबकविज्ञप्ति में चेतावनी देते हुए जिला अध्यक्ष मधुकांत ने कहा कि पिछले कुछ दिन पहले ठेकेदार और PWD की इसी तरह की लापरवाही के कारण ग्राम बटरेल में एक साहू युवक की असामयिक मृत्यु हो गई थी। क्या विभाग अब ग्राम गुजरा में बटरेल गांव जैसी किसी और मौत का इंतजार कर रहा है? सड़क पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और राहगीरों की जान जोखिम में है।

आंदोलन की चेतावनीजोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से शासन-प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि शीघ्र ही इस मार्ग की मरम्मत नहीं की गई और गड्ढे को नहीं भरा गया, तो ग्रामीण जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के साथ मिलकर उग्र आंदोलन और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी PWD विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी।

इस दौरान जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूपसे अभिषेक वर्मा, सूरज साहू, दुर्गेश साहू, बंटी वर्मा, भूपेंद्र विश्वकर्मा, हीरामन कौशिक, लोकू साहू, प्रेम साहू जी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *