पाटन। ग्राम ढौर में आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 07 एवं 08 फरवरी 2026 को दो दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीराम चरित मानस के माध्यम से जनमानस में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार एवं सामाजिक समरसता का संदेश देना है।
प्रथम दिवस – 07 फरवरी 2026, शनिवार को शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि मनीष पांडेय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़ होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मेघा ठाकुर करेंगी। वहीं विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद सदस्य दुलेश्वर मानकर, जनपद सदस्य चंद्रिका कलिहारी, सरपंच पतोरा भुनेश्वर प्रसाद साहू तथा अंकुश शर्मा होंगे।
द्वितीय दिवस – 08 फरवरी 2026, रविवार को समापन सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मेघा ठाकुर करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पाटन खिलेश मारकण्डे तथा विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा सुमधुर रामकथा, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित विशेष रात्रिकालीन कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं एवं रामभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगीतमय श्रीराम कथा का पुण्य लाभ लेने की अपील की है। उक्त जानकारी आयोजन समिति के उपाध्यक्ष निशांत सोनबोईर ने दी है।
