जनसंवाद ः- स्वस्थ पंचायत सम्मेलन में मितानिनों ने अपने कार्यों का बखान कियाग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण में मितानिन का योगदान सराहनीय ः भारती कुलदीप

डौंडीलोहारा /स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समितियों द्वारा बुधवार को बाजार चौंक में एक दिवसीय स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। सम्मेलन में स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में व्यवहार न्यायाधीश बालोद भारती कुलदीप ने मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित को सहायता एवं महिला हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों को बताया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि जनपथ अध्यक्ष कांति सोनबरसा थी।

मुख्य अतिथि ने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता समितियों से जुड़ी महिलाओं और मितानिनों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण कार्यक्रम उनके लगातार प्रयासों और समर्पण के कारण सफल हो पा रहे हैं। उन्होंने मितानिनों और महिलाओं को प्रेरित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता अभियान को और सक्रिय रूप से जारी रखें।सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मितानिनों और स्वच्छता समिति द्वारा समस्याओं और आवेदनों को मौके पर ही सुना। उनका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। इससे उपस्थित मितानिनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में उत्साह और विश्वास बढ़ा।

इस दौरान पुष्पा साहू, सुमन सोनबोईर, दिनेश्वरी साहू, ललित देवांगन, नंदिनी साहू सहित पांच सौ से अधिक मितानिनें मौजूद रहीं। सभी ने कार्यक्रम को अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और महिलाओं के योगदान को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सम्मेलन में जनपद उपाध्यक्ष जय लाल मलेकर ने कहा कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में मितानिन की भागीदारी न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि ग्रामीण समाज के समग्र विकास में भी अहम योगदान देती है। सम्मेलन में दो एएनएम एवं दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के जिला समन्वयक हेमंत पांडे, ब्लॉक समन्वयक चंद्रप्रभा सुधाकर, शोभा शर्मा, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक नैन साहू, अनीता रामटेके, प्रशिक्षक केशव शर्मा, दीपमाला श्रीवास्तव, प्रीतम साहू, रोहित सुरेंद्र,परवीन बेगम, जनपद सदस्य चित्रलेखा साहू दुर्गा ठाकुर अनोपी भंवरी भूपेश नायक सहित 208 गांव की मितानिन एवं महिलाएं उपस्थित रहे। सम्मेलन के पूर्व मितानिनों ने रैली निकाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *