पाटन। दुर्ग जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने का सिलसिला जारी है ,आज स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 25 कोरोना मरीज मिले हैं।
कोरोना संक्रमण पाटन के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ता ही जा रहा है, विगत दिनों से पाटन के अटारी से लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं, आज फिर अटारी में 3 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई,जिसमे एक लड़की और एक युवक और एक बुजुर्ग शामिल है। वहीं ग्राम सांतरा में भी आज एक युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है।सभी मरीजों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल भेजा गया।
