केशव शर्मा जी देवरी बंगला,,,,
देवरीबंगला / शनिवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश से क्षेत्र पानी से तरबतर हो गया है ।भारी बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है । क्षेत्र के कई रास्ते बाढ़ के कारण बंद हो गए हैं । क्षेत्र के खैरा से गहीरानवागाव , देवरी से मारी बंगला , आतरगांव से अलीवारा तथा मारी से रीवागहन मार्ग पर पुलियों में पानी बढ़ने के कारण आवागमन बंद हो गया है । तीन पुलिया पर 2 से 3 फीट पानी बह रहा है । इसके बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे हैं । वहां पर कोई संकेतिक चिन्ह भी नहीं है । इसी प्रकार इलाके के कई प्रमुख मार्ग पर गड्ढों में पानी भरने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है । सुरेगांव से बीजाभाट , खैरा से राघौनवागांव , नाहंदा से संबलपुर खमतराई मार्ग की हालत अत्यंत ही खराब है । देवरी से महरूम , डोंगरगांव सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है । 8 घंटे हुई बारिश से किसानों के सिंचाई की मांग पूरी हुई है । रविवार को हुई बारिश से किसान खुश है इससे खेती किसानी के कार्य में तेजी आएगी । खपराभाट , सोरली , पिनकापार , मनकी , सजारी होली के किसान क्रमशः जीवन कश्यप , जगदीश यादव , संजीव चौधरी , गोरेलाल साहू , दुष्यंत गिरी ने बताया कि रविवार को हुई बारिश किसानों के लिए अमृत है इससे किसानों को लाभ होगा ।
