शिक्षा विभाग पाटन ने गणतंत्र दिवस पर शिक्षकों व लिपिकों का किया सम्मान


पाटन। विकासखंड पाटन में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.के. देवांगन, बीआरसी पाटन खिलावन चोपड़िया, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे, आकांक्षा अग्रवाल एवं सरिता देशलहरे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव से सेवा देने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में—
प्रधानपाठक विरेंद्र कुमार साहू (शासकीय प्राथमिक शाला, चंगोरी),
छत्तर राम ठाकुर (प्रधानपाठक, पूर्व माध्यमिक शाला झीट),
शशिकला वर्मा (प्रधानपाठक, प्राथमिक शाला असोगा),
टेकेश्वर प्रसाद यदू (सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला खपरी),
प्रदीप कुमार वर्मा (शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला खम्हरिया-ड),
रोशन देशमुख (संकुल समन्वयक, बालक पाटन),
नितेश कुमार साहू (संकुल समन्वयक, गोड़पेंडरी),
माखनलाल वासनिक एवं रवि कुमार ठाकुर (सहायक ग्रेड–3, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन) शामिल रहे।


इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.के. देवांगन ने कहा कि “राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”
वहीं बीआरसी खिलावन चोपड़िया ने कहा कि “शिक्षक विद्यार्थी के भविष्य के निर्माता होते हैं, उनके परिश्रम और अनुशासन से ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव हो पाती है।”
कार्यक्रम में नवाचारी शिक्षक विरेंद्र कुमार साहू द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ने सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन टिकेंद्र नाथ वर्मा (सहायक ग्रेड–2) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना एवं उन्हें राष्ट्रहित तथा शैक्षिक उन्नयन के लिए निरंतर प्रेरित करना रहा। समारोह सौहार्दपूर्ण, देशभक्ति एवं उत्साह से परिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *